जयपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय, जयपुर में आज संगठन संरचना हेतु प्रदेश कार्यशाला का आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी विमल कटियार ने बताया कि संगठन पर्व के अन्तर्गत संगठन संरचना कार्यशाला का शुभारम्भ भारत माता, सुन्दर सिंह भण्डारी, डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह-चुनाव अधिकारी हंसराज गंगाराम अहीर ने राजस्थान में चले सदस्यता अभियान की तारीफ की और कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने 57 लाख से अधिक सदस्य बना लिये है। भारतीय जनता पार्टी ने जो लक्ष्य तय किया था उससे अधिक सदस्य बना लिये है।
अहीर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान में कांग्रेस पार्टी प्रतिदिन नई गलतियां कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में कानून व्यवस्था एकदम चैपट हो गई है। इसमें सबसे ज्यादा गुण्डाराज राजस्थान में देखने को मिल रहा है, जहाँ माॅबलिंचिंग के केस, बच्चियों और महिलाओं से दुष्कर्म, लूटपाट व सरकारी कर्मचारियों पर हमला आम बात हो गई है। वहीं कानूनी कार्यवाही के नाम पर पुलिस इतिश्री कर पल्ला झाड़ लेती है।
Comments
Post a Comment