मेहंदी फैक्ट्री की निर्माणाधीन दीवार गिरने से मजदूर हुए घायल, कवरेज करने गए मीडियाकर्मियों से की बदसलूकी
मीठालाल पंवार (संवाददाता) सोजत/पाली- मेहन्दी फैक्ट्री में दीवार का निर्माण करते समय अडाण से नीचे गिरने से बारह मजदूर घायल हो गए। सभी घायलों को सोजत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। चिकित्सको ने चार गम्भीर घायलों को सोजत से हायर सेन्टर रैफर किया गया। प्रमुख मेहन्दी उधमी सेठ चुतराराम माली की वोपारी गांव में स्थित मेहन्दी की फैक्ट्री में सभी मजदूर दीवार निर्माण में कर रहे थे अचानक अडाण टुटने के कारण मजदूर नीचे गिर गये। चिकित्सको द्वारा सभी घायलों का उपचार जारी है और चार गम्भीर घायलों की चिन्ताजनक हालत होने से रैफर कर दिया गया। अस्पताल में घायलों की चीख-पुखार से पुरा अस्पताल में हांहांकार मच गया। मामला बडे़ सेठ की फैक्ट्री में होने से सैकडो़ लोगों की भीड़ अस्पताल में जमा हो गई।
मीडियाकर्मियों से हाथापाई- अस्पताल में घायलों का मीडिया कर्मी फोटो कवरेज करते समय सेठ चुतराराम के दर्जनों गुर्गो ने फोटो खीचने से मना कर दिया और अस्पताल के अन्दर जाने से भी रोकते हुए पत्रकारो के साथ मारपीट पर उतारू हो गए। बढ़ते मामला को देखकर अस्पताल में उपस्थित पुलिसकर्मियो ने पुलिस थाना से अतिरिक्त जाप्ता बुला लिया। सोजत डीएसपी चन्दनसिंह भी अस्पताल पहुँचे। मामले की पुरी जानकारी ली।
सदैव विवादो में रही मेहन्दी फैक्ट्री- इससे पूर्व भी वोपारी गांव की इसी मेहन्दी फैक्ट्री में अवैध केमिकल से भरा बोयलर ब्लास्ट होने से 12 मजदूर बूरी तरह से झूलस गये थे। उस समय भी पुरे शहर में हांहांकार मचा था। मामला दबाने के उदेश्य से और पत्रकारों से बचने के लिए आनन-फानन में फैक्ट्री के कर्मचारियो ने अस्पताल सोजत से घायलों को चलते उपचार के बीच सभी को रैफर करवाकर अन्य निजी अस्पतालों में ले गये। बताया जा रहा है कि 12 झूलसे हुए घायलों में तीन-चार जनों की मौत भी हो चुकी थी। इसके अलावा भी ऐसे कई मामले है जिसको दबा दिया गया।
Comments
Post a Comment