Skip to main content

बजाज नगर थाना पुलिस की कार्रवाई, सरकारी आवास से चोरी करने के मामले में दो लोगों को दबोचा


राजधानी जयपुर जिले की बजाज नगर थाना पुलिस ने शनिवार को चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुये दो शातिर नकबजनों को दबोचा है। पकड़े गये दोनों आरोपियों को नाम रोहन सैनी और जितेंद्र कुमार बताया जा रहा है। इन दोनों से चोरी गांधी नगर स्थित सरकारी आवास से चुराया हुआ सामान भी बरामद किया गया है। दोनों आरोपियों से पुलिस फिलहाल पूछताछ में जुटी है।

बता दें कि यह पूरी कार्रवाई बजाज नगर थानाधिकारी रमेश सैनी के नेतृत्व में उनकी टीम ने अंजाम दिया है। इस पूरी कार्रवाई में कांस्टेबल संजय कुमार की वारदात खुलासे में अहम भूमिका निभाई गई है।

कार्रवाई को लेकर पुलिस उपायुक्त पूर्व, जयपुर, प्रहलाद सिंह ने बताया है कि पकड़े गये यह दोनों आरोपी नशा करने के लिये चोरी की वारदात करते थे। नकबजनी की वारदात के खुलासे के लिये एक विशेष टीम का गठन किया गया था और इस टीम के द्वारा आज इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है, फिलहाल इनसे पूछताछ जारी है।

Comments