Skip to main content

माननीयों की गुत्थमगुत्थी : BJP के 5 विधायक निलंबित...

बीरभूम हिंसा पर बंगाल विधानसभा में माननीयों की गुत्थमगुत्थी देखने को मिली है। पश्चिम बंगाल विधानसभा में सोमवार को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी पार्टी बीजेपी के विधायक मारपीट पर उतर आए।

बता दें कि बीजेपी विधायक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति पर सदन में बोलने की मांग कर रहे थे। इसी बीच मारपीट शुरू हो गई।

गौरतलब है कि बीजेपी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय और प्रवक्ता शहजाद जय हिंद सहित कई नेताओं द्वारा इस मारपीट की एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। जिसमें कई विधायक हाथापाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

तो वहीं जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष ने अशोभनीय आचरण के कारण 2022 के आगामी सभी सत्रों के लिए भारतीय जनता पार्टी के 5 विधायकों को निलंबित किया है।


Comments