Skip to main content

350 वर्ष प्राचीन दरवाजा: तिलकायत श्री एवं विशाल बावा के कर कमलों से प्रीतम पोल गेट का हुआ भव्य नवीन जीर्णोद्धार

राजस्थान के राजसमन्द जिले के नाथद्धारा में पुष्टीमार्ग की प्रधान पीठ प्रभु श्रीनाथजी की हवेली में अन्नकूट के शुभ अवसर पर अक्षय नवमी के दिवस 350 वर्ष प्राचीन श्रीजी प्रभु की हवेली के सर्वप्रथम स्थापित प्रीतम पोल गेट का अक्षय नवमी पर श्रीजी प्रभु के अन्नकूट महोत्सव के शुभ अवसर पर गो.ति.108 श्री इंद्रदमन (राकेश जी) महाराजश्री एवं गो.चि.105 विशाल बावा के कर कमलों से विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चार एवं स्वस्ति पुण्या वाचन द्वारा विशाल बावा ने श्रीमती दीक्षिता बहू के साथ युगल स्वरूप में रजत कलश लेकर पूजन कर नवीन दरवाजे का शुभारंभ किया।

इसके तत्पश्चात अन्नकूट महोत्सव के शुभ अवसर पर श्री विट्ठलेश  राय प्रभु के श्रीजी प्रभु में पधारने के साथ ही नवीन दरवाजे का औपचारिक रूप से श्रीगणेश  हुआ। तो वहीं पीतम पोल में नवीन स्थापित दरवाजे के निर्माण की भव्यता मैं जोधपुरी पत्थर से निर्मित जिसमें मेवाड़ एवं मारवाड़ शैली का मिश्रण है मुख्य दरवाजे के दोनों और दो बुर्ज बनाए गए हैं ,जिनमें नक्काशी दार छतरियां  एवं जरोखे हैं जिनमें बारिक जालीदार नक्काशी एवं उन पर बेल बूटे, झाड़, पक्षी, और विभिन्न प्रकार के चित्रांकन ऊकेरे गए हैं।

बता दें कि मुख्य द्वार के अंदर दोनों और पोल में सुरक्षा प्रहरीयों के लिए कलात्मक छतरी नुमा कमरे है तथा मुख्य द्वार के दोनों ओर छड़ीदार,बेल बूटे, हाथियों की कलात्मक पट्टी कायें चारों और लगाई गई है। मुख्य दरवाजे के ऊपर कलश स्थापित किया गया है जो कलात्मक दृष्टि से सौंदर्य की पराकाष्ठा है पोल के मध्य विशाल काष्ठ निर्मित दरवाजा जिसमें पीतल के शूल लगे हुए हैं जो प्रभु की हवेली को भव्यता प्रदान करता है। 

इस अवसर मंदिर के प्रीतम पोल गेट के जीर्णोद्धार में आर्थिक सहयोग की सेवा करने वाले राजकोट के वैष्णव लोपेश भाई उकानी एवं उनके परिवार जन , श्रीनाथजी मंदिर के अधिकारी सुधाकर उपाध्याय, मंदिर मंडल सीईओ जितेंद्र ओझा,संपदा अधिकारी बृजेश गुप्ता, मंदिर मीडिया प्रभारी गिरीश व्यास, राजेश्वर त्रिपाठी, समाधानी दिनेश मेहता, उमंग मेहता, कीर्तनया गली के जमादार अनिल सनाढ्य, विजय गुर्जर, वीरेंद्र गुर्जर, मंदिर के पंड्या परेश नागर, वैष्णव अंजन शाह, समीर भाई, भावेश पटेल,कैलाश पालीवाल,हर्ष सनाढ्य, आदि सैकड़ों सेवक गण एवं वैष्णव जन उपस्थित रहे।

इस शुभ अवसर पर राजस्थान के पूर्व खेल एवं युवा मामलात मंत्री यूनुस खान एवं राकेश शर्मा भी उपस्थित रहे जिनका विशाल बावा ने ऊपरना ओढ़ा कर अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

Comments

Popular posts from this blog

DSP का महिला कांस्टेबल के साथ नहाते हुए का अश्लील वीडियो वायरल, DGP ने किया सस्पेंड, DSP ने वीडियो को बताया फेक

देवेंद्र शर्मा... राजस्थान पुलिस की वर्दी को शर्मिंदा करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक पुलिस अफसर, एक महिला कांस्टेबल के साथ स्वीमिंग पूल में नहाते हुये व अश्लील हरकत करते हुये दिखाई दे रहे हैं। लेकिन हैरानी की बात यह है कि स्वीमिंग पूल में एक बच्चा भी साथ में है। डीएसपी बच्चे के सामने ही महिला के साथ अश्लील हरकत करने में मस्त हैं। वीडियो वायरल होते ही डीजीपी एमएल लाठर ने डीएसपी को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इस संदर्भ में अजमेर आईजी एस. सेंगाथिर का कहना है कि जांच के बाद डीएसपी को सस्पेंड किया गया है। अभी विभागीय जांच जारी है। तो वहीं डीएसपी हीरालाल सैनी का कहना है कि वे महिला को नहीं जानते हैं। वीडियो पूरी तरह से फेक है। इसे एडिट करके वायरल किया जा रहा है। मामले में महिला कांस्टेबल ने भी शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया कि कोई उनका फेक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा है। एनएनएच न्यूज इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

बैंक डकैती की योजना बना रहे इनामी समेत 6 बदमाश गिरफ्तार, 16 पिस्टल, देशी कट्टे व 32 जिंदा कारतूस बरामद

जयपुर। अलवर जिले की सदर थाना पुलिस ने डीएसटी व क्यूआरटी टीम के सहयोग से शाहपुर रोड पर स्थित सामुदायिक कॉन्प्लेक्स में बैठकर दलालपुर के एसबीआई बैंक में डकैती डालने की योजना बना रहे 5 बदमाशों को पकड़ कर दो पिस्टल व एक देशी कट्टा, 10 जिंदा कारतूस, धारदार चाकू, मिर्च पाउडर, लोहे की सब्बल, प्लास्टिक की रस्सी व दो मोटरसाइकिल जब्त की। मौके से एक बदमाश फरार हो गया था, जिसे बहरोड़ थाना पुलिस ने डीएसटी के सहयोग से 4 देशी पिस्टल, 8 देशी कट्टे, दो पिस्टल की खाली मैगजीन व 22 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई को लेकर अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध डॉ. रविप्रकाश ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश महेश गुर्जर पुत्र हुकमचंद (26), विक्रम गुर्जर पुत्र सुवालाल (24), विक्रम उर्फ विक्की उर्फ विक्रम खटोटी पुत्र मांडा राम गुर्जर (28) व महिपाल गुर्जर पुत्र उदमी राम थाना हरसोरा जिला अलवर एवं मोहर सिंह गुर्जर पुत्र उग्रसेन (28) थाना बानसूर अलवर, विकास स्वामी पुत्र लादूराम (19) थाना प्रतापगढ़ जिला अलवर के रहने वाले है। इनमे मोहर सिंह गुर्जर, विक्रम उर्फ विक्की गुर्जर व महिपाल गुर्जर 5-5 हजार रुपये ई...

रामगंज थाना इलाके का हिस्ट्रीशीटर मुन्ना तलवार की हुई मौत...

देवेंद्र शर्मा... जयपुर के रामगंज थाना इलाके का हिस्ट्रीशीटर मुन्ना तलवार की रविवार को मौत हो गई. बता दें कि कुख्यात अपराधी मुन्ना तलवार को कुछ दिन पूर्व भी कोरोना संक्रमण के चलते जयपुर के आरयूएचस अस्पताल में भर्ती करवाया था. जहां उपचार के दौरान मुन्ना तलवार की मौत हो गई है. गौरतलब है कि रामगंज इलाके के हिस्ट्रीशीटर मुन्ना तलवार पर कई आपराधिक मामले जयपुर के विभिन्न थानों में दर्ज है. जिनमें फायरिंग के लगभग 1 दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज है. बता दें कि हाल ही में जयपुर की सदर थाना पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर मुन्ना तलवार को एक मामले में गिरफ्तार किया था. मिली जानकारी के अनुसार हिस्ट्रीशीटर मुन्ना तलवार को राजपासा एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था. तो वहीं पुलिस प्रशासन ने मुन्ना तलवार की गैंग पर नकेल कसते हुये इस गैंग के अन्य सदस्यों को भी राजपासा एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. जयपुर सेंट्रल जेल में सजा काटने के दौरान हिस्ट्रीशीटर मुन्ना तलवार की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई और तत्काल पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर मुन्ना को आरयूएचएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान रविवा...