Skip to main content

Posts

रेलमगरा थाना पुलिस द्वारा नए आपराधिक कानून के संबंध में लोगों को किया जागरूक

राजस्थान पुलिस के द्वारा नए आपराधिक कानून के संबंध में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसी के तहत रेलमगरा थानाधिकारी सोनाली शर्मा ने लोगों को जागरूक किया। बता दें कि राजसमंद जिले की रेलमगरा थाना पुलिस ने नवीन आपराधिक कानून की बुकलेट एवं नवीन अपराधिक विधियों की उपलब्धियां का प्रिंट आउट निकलवा के लोगों को वितरित किए और जानकारी भी दी गई।

अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति व आलोक संस्थान राजसमन्द के संयुक्त ततावधान में नवसंवत्सर 2081 के पांच दिवसीय कार्यक्रम

अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति व आलोक संस्थान राजसमन्द के संयुक्त ततावधान में नवसंवत्सर 2081 के पांच दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे जिसमे इस नववर्ष का मुख्य आकर्षण श्रीराम महारथ यात्रा होगी जिसमें बाल रूप में सजे रामलला की विशेष झांकी के दर्शन शहरवासी कर सकेंगे साथ ही मतदान जागरूकता झांकी के माध्यम से भी अधिक से अधिक मतदान करने का आग्रह किया जाएगा। अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति के राष्ट्रीय सचिव व आलोक संस्थान के निदेशक डॉ. प्रदीप कुमावत ने बताया कि 6 अप्रेल 2024  शनिवार को विद्यालय के आचार्य सभागार में घट स्थापना दोपहर 1.30 बजे होगी। यह नवसंवत्सर इस बार प्रभु श्रीराम को समर्पित होगा। 07 अप्रैल रविवार को शाम 5.30 बजे आमंत्रण यात्रा निकाली जाएगी जिसमें विद्यालय परिवार के सभी सदस्य द्वार-द्वार जाकर शहरवासियों को पीले चावल के साथ नवसंवत्सर कार्यक्रम के लिए आमंत्रण देंगे। आमंत्रण यात्रा टीवीएस चौराहा से मुखर्जी चौराहा तक जाएगी। 08 अप्रैल 2024 सोमवार को   विक्रमादित्य पवित्र ज्योति कलश संस्कृति चेतना यात्रा सांयकाल 5 बजे से नववर्ष की पूर्व संध्या पर अमरनाथ धाम मंदिर श...

लोकसभा चुनाव 2024: राजसमंद में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने नामांकन किया दाखिल

राजसमंद। लोकसभा चुनाव 2024 के चलते आज नामांकन के अंतिम दिन राजसमंद लोकसभा सीट से कांग्रेस और भाजपा दोनों प्रत्याशियों ने कलेक्ट्रेट में जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना अपना नामांकन दाखिल किया। बता दें कि सबसे पहले कांग्रेस प्रत्याशी दामोदर गुर्जर ने अपना नामांकन पेश किया। तो वहीं इसके पश्चात भाजपा से महिमा कुमारी ने अपना नामांकन दाखिल किया। तो वहीं इसके बाद दोनों प्रत्याशियों की ओर से राजसमंद के कांकरोली में चुनावी सभा आयोजित की गई। भाजपा की चुनावी सभा में राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी सहित जिले के चारों विधायकों के साथ जिलाध्यक्ष मानसिंह बारहठ ने भी सभा में शिकरत की।  कांकरोली में आयोजित हुई चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राजसमंद की डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने राजसमंद की जनता को धन्यवाद दिया। तो वहीं उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने राजसमंद लोकसभा के विकास के लिए भी कोई कमी नहीं छोड़ी है। राजस्थान में डबल इंजन की सरकार है। कांग्रेस की सरकार में जनता परेशान हुई थी। राजसमंद लोकसभा में जो काम अधूरे रह गए थे उन्हे अब महिमा कुमारी पूरा करेंगी। पीएम मोदी क...

पैंथर का आतंक,किसानों को खेत पर जाने से लग रहा डर,सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ मूवमेंट

राजसमंद जिले के धोइंदा में एक बार फिर से पैंथर का आतंक देखने को मिला है। बता दें कि इस बार पेंथर ने गांव के रास्ते खेतों में प्रवेश किया है। जहां पर बाड़े में बंधी एक गाय का पैंथर ने शिकार किया है। बता दें कि राजसमंद जिला मुख्यालय के उपनगर धोइंदा के खेतों की ओर जेके सर्कल के पास नंगजी की बावड़ी क्षेत्र में एक गाय का पैंथर ने शिकार किया है। बता दें कि लोकेश कुमावत के खेत पर बंधी गाय को पैंथर ने शिकार बनाया है। पेंथर द्वारा गाय का शिकार करने की सूचना मिलते ही लोग गाय और पैंथर के पैरों के निशान देखने के लिए मौके पर पहुंचे जहां पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। जानकारी के अनुसार लगभग तीन दिन पहले धोइंदा स्थित चेतेश्वर महादेव मंदिर के पास लगे एक घर के सीसीटीवी कैमरे में पैंथर गलियों में घूमता हुआ कैद हुआ था। ऐसे में पेंथर की सूचना राजसमंद वन विभाग को दे दी गई है। तो वहीं वन विभाग अब धोइंदा इलाके में फिर से पिजरा लगाकर पैंथर को पकड़ने का प्रयास कर रहा है।

नववर्ष आयोजन को लेकर सभी समाज व संग़ठन में भारी उत्साह,सनातन धर्म के लिए सभी समाज एक मंच पर

राजसमन्द। नववर्ष समारोह समिति, राजसमंद व सर्व हिन्दू समाज के तत्वावधान में नववर्ष पर राजसमंद शहर में विशाल शोभायात्रा व धर्मसभा में सभी पंत, सम्प्रदायों व समाजों के प्रतिनिधियों के आमंत्रण को लेकर समाज सम्पर्क प्रमुख लिलेश खत्री ने बताया कि सनातन धर्म के लिए सभी समाज एक मंच पर एकत्रित होकर सामाजिक समरसता का प्रतीक बनेंगे। राजसमंद शहर को तीन भागों राजनगर, कांकरोली, धोइंदा में विभाजित कर ब्राह्मण समाज, जैन समाज, राजपूत समाज, वागरिया समाज, कुमावत समाज, वैष्णव समाज, श्रीमाली समाज, भील समाज, गायरी समाज, सालवी समाज, गर्ग समाज, लोहार समाज, गुर्जर समाज, राव समाज, नंदवाना समाज, खत्री समाज, माली समाज, सेन समाज, भोईराज समाज, यादव समाज, दर्जी समाज, लखारा समाज, प्रजापत समाज, कालबेलिया समाज, वस्वर्णकार समाज, तेली साहू समाज, सेठिया समाज, फूल माली समाज, दिगम्बर जैन समाज, सुथार समाज, पूरी गोस्वामी समाज, बैरवा समाज, खटीक समाज, टॉक कलाल समाज, रेगर समाज, वाल्मीकि समाज, राजपुरोहित समाज, हरिजन समाज, अग्रवाल समाज, माहेश्वरी समाज, धोबी समाज, चारण समाज, नाथ सम्प्रदाय, बंजारा समाज, सोनी समाज, शर्मा समाज, खंडेलव...

लोकसभा चुनाव-2024,बुधवार को तीन प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन

राजसमंद। लोकसभा चुनाव-2024 के तहत 4 अप्रैल गुरुवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है। बुधवार को तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। प्राप्त जानकारी दो प्रत्याशियों ने निर्दलीय और एक प्रत्याशी ने राजनीतिक दल से नामांकन दाखिल किया। जितेंद्र कुमार खटीक पिता नानुराम खटीक उम्र 48 वर्ष निवासी नमाना ने बतौर निर्दलीय, अर्पित छाजेड पिता श्री टीकम चंद छाजेड़ उम्र 32 वर्ष निवासी ब्यावर से बतौर निर्दलीय, रामकिशन भादू पिता लाबू राम उम्र 78 वर्ष निवासी गोटन नागौर ने बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। नामांकन शुरू होने से लेकर बुधवार तक कुल मिलाकर 5 प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं। 4 अप्रैल सायं 03 बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं। जिला कलेक्ट्रेट में इसके लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

गहलोत सरकार को जनता की नहीं ख़ुद के हितों की चिंता-वसुन्धरा राजे

सवाईमाधोपुर/जयपुर। राजस्थान की पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे परिवर्तन यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर सवाईमाधोपुर में अपने संबो​धन में गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा। राजे ने कहा कि राजस्थान के हिस्से का एक बूंद भी पानी कम नहीं होने देंगे। चाहे उन्हें कितना ही खून-पसीना बहाना पड़े। राजे ने कहा कि गहलोत सरकार को जनता के हितों की नहीं ख़ुद के हितों की चिंता है। राजे ने कहा कि ईआरसीपी को जमीन पर लाने के लिये उनकी भाजपा सरकार ने 25 अगस्त 2005 को मध्यप्रदेश के साथ नदियों के पानी के बंटवारे को लेकर समझौता किया। लेकिन दुर्भाग्य से गहलोत सरकार आगई और ईआरसीपी ठंडे बस्ते में डाल दी गई। राजे ने कहा कि हमारी दोबारा सरकार आई तो हमने डीपीआर बना कर इसका काम आगे बढ़ाया। वर्ष 2017-18 व 2018-19 में बजट घोषणा कर नवनेरा बैराज व ईसरदा बांध का काम शुरू किया, लेकिन कांग्रेस सरकार ने ईआरसीपी को पूरा करने के लिये साढ़े 4 साल में कोई गंभीर प्रयास नहीं किया। इसलिये 13 जिलों की जनता प्यासी रही। जबकि मध्यप्रदेश ने तो समझाते के अनुसार मोहनपुरा और कुंडालिया बांध बना लिये। जिनसे उस क्षेत्र को 2.25 लाख हैक्टेयर सिंचाई और पे...

राजस्थान रोडवेज प्रबंधन की संयुक्त मोर्चे के साथ वार्ता सफल,प्रस्तावित हड़ताल स्थगित...

जयपुर। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के अध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि कार्मिकों के वेतन, पेंशन एवं सेवानिवृत्ति परिलाभो के नियमित और समयबद्ध भुगतान के लिये 200 करोड़ रूपये के रिर्जव का प्रावधान किया जायेगा। यह प्रावधान राज्य सरकार एवं विभिन्न वित्तीय संस्थाओं के सहयोग से किया जायेगा, जिससे कार्मिकों को वेतन, पेंशन तथा एक माह के सेवानिवृत्ति परिलाभों का भुगतान प्रत्येक माह के प्रथम कार्य दिवस को किया जा सके। निगम के इस निर्णय से संयुक्त मोर्च की प्रस्तावित हड़ताल को वापस लिये जाने की आपसी सहमति बनी। इसके लिये संयुक्त मोर्चे के प्रतिनिधियों ने निगम अध्यक्ष आनंद कुमार और प्रबंध निदेशक नथमल डिडेल का उनकी इस सकारात्मक पहल के लिये आभार जताया। रोडवेज अध्यक्ष ने रविवार को रोडवेज मुख्यालय पर निगम के श्रमिक संगठनों के संयुक्त मोर्चें के प्रतिनिधि मण्डल के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होने बताया कि निगम में एक हजार बसों को शामिल करने के लिए राज्य सरकार की ओर से प्रति माह एक निश्चित सहयोग राशि (VGF) आगामी 5 वर्षों तक प्रदान की जाएगी तथा 5 वर्ष की अवधि पश्चात उक्त बसें निगम की संपत्ति...

गैंगस्टर राजू ठेहट का मर्डर करने वाले 5 शूटर गिरफ्तार: हथियार-कारतूस बरामद, मुख्यमंत्री गहलोत बोले-पांचों को सख्त से सख्त सजा मिलेगी

राजस्थान के गैंगस्टर राजू ठेहट मर्डर के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एक दिन बाद ही पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से हथियार और कारतूत भी बरामद किए गए हैं। वहीं राजस्थान के राजस्थान के पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि राजू की हत्या में शामिल 5 बदमाशों को पकड़ लिया गया है। दो बदमाशों को हरियाणा के बॉर्डर के नजदीक डाबला से गिरफ्तार किया गया है। 3 हरियाणा तो 2 सीकर के रहने वाले हैं शूटर:- राजस्थान पुलिस के डीजीपी उमेश मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए पांचों आरोपी में से दो सीकर जिले के रहने वाले हैं। जिनके नाम मनीष जाट और विक्रम गुर्जर हैं। तो वहीं इस हत्याकांड में शामिल तीन बदमाश हरियाणा के भिवानी जिले के रहने वाले हैं। जिनके नाम सतीश कुम्हार, जतिन मेघवाल और नवीन मेघवाल हैं। सभी बदमाशों के पास से बड़ी संख्या में हथियार और कारतूस भी पकड़े हैं। इसके अलावा उनके पास से एक चोरी की क्रेटा गाड़ी भी बरामद की है। सीएम गहलोत ने कहा-पांचों को कड़ी सजा मिलेगी:- बता दें कि कुख्यात गैंगस्टर राजू की हत्य...

पत्नी का खोया हुआ प्यार पाने के लिए दामाद ने सास को उतारा मौत के घाट: पिछले तीन साल से पत्नी रह रही थी पीहर में...

राजस्थान के राजसमंद जिले में स्थित आमेट थाना इलाके में 72 घंटे पूर्व वृद्ध महिला की हुई हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है और आरोपी को धरदबोचा गया है। बता दें कि कुम्भलगढ़ डिप्टी नरेश कुमार शर्मा के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया था इस टीम ने कड़ी मेहनत के साथ हत्या की वारदात की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। दामाद ने सास को उतारा मौत के घाट:— आपको बता दें कि वृद्ध महिला की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उनके दामाद ने ही उन्हें मौत के घाट उतारा था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अपनी पत्नी का खोया हुआ प्यार पाने के लिए मैंने सास की हत्या की थी। आमेट थानाधिकारी देवेंद्र सिंह देवल के नेतृत्व में उनकी टीम ने आरोपी पिंटू कानोजा को गिरफ्तार किया है। बता दें कि हत्या के बाद थानाधिकारी देवेंद्र सिंह को कुछ सबूत मिले थे और इसी सबूत के आधार पर आरोपी को धरदबोचा गया है। तीन वर्ष पहले हुआ था विवाह:— कार्रवाई को लेकर आमेट थानाधिकारी देवेंद्र सिंह देवल ने बताया कि प्रारम्भिक पूछताछ में आरोपी पिन्टू कनोजा ने बताया कि मृतका की छोटी बेटी से करीब 3 वर्ष पहले उसका विवाह हु...

गैंगवार का शिकार हुआ राहगीर,अपनी बेटी के साथ नागौर से सीकर आए थे अपनी कार से...

राजस्थान के सीकर जिले के उद्योग नगर में स्थित सीएलसी कोचिंग के पास फोटो में जो व्यक्ति दिख रहे हैं वे नागौर के रहने वाले ताराचंद कड़वासरा हैं। वे चचेरे भाई रामचंद्र कड़वासरा और  अपनी बेटी के साथ नागौर से सीकर अपनी कार से आए थे। यहां बेटी को सीएलसी कोचिंग में एडमिशन दिलाने के बाद कोचिंग के नजदीक ही हॉस्टल में रहने का इंतजाम देख रहे थे और उसके बाद वहां से रवाना हो गए थे। बदमाशों ने दोनों भाइयों को मार दी गोलियां:- जिस समय सीकर में गैंगस्टर राजू की हत्या की गई उस समय ताराचंद वहां से गुजर रहे थे और अपने मोबाइल पर बात कर रहे थे। बदमाशों को लगा कि ताराचंद उनका वीडियो बना रहे हैं, तो उन्होंने ताराचंद को भी गोलियां मार दी। उसके बाद ताराचंद के भाई रामचंद्र को भी गोलियों से भून दिया गया। गोलियां रामचंद्र के पैरों में लगी है उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फूट-फूटकर रोती रही बेटी, पिता ने गोद में तोड़ दिया दम:- गोली कांड की सूचना जैसे ही आसपास फैली तो ताराचंद की बेटी वहां आ पहुंची। उसने अपने पिता को इस हालत में देखा तो वह दहल गई। पिता ने बेटी की गोद में ही दम तोड़ दिया।...

शूटआउट एट राजस्थान: दिनदहाड़े गैंगस्टर राजू ठेहट का मर्डर, गोलियों की तड़तड़ाहट ने पूरे शहर में मचाया हड़कंप

राजस्थान से बड़ी खबर सामने आई है, जहां सीकर जिले में सुबह-सुबह बड़ी गैंगवार हुई और इसमें गैंगस्टर राजू ठेहट को गोली मार दी गई। कुछ दिन पहले ही वह जेल से छूटकर आया था और अब उसको मौत के घाट उतार दिया गया। इस घटना से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप है तो इलाके में दहशत का महौल बना हुआ है।  इस बारे में फिलहाल पुलिस अफसरों ने किसी तरह का कोई बयान नहीं आया है। हालांकि मौके-ए-वारदात पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। कोचिंग की ड्रेस में पहुंचे बदमाशों ने गैंगस्टर को घर की घंटी बजाकर मारा:- दरअसल, यह गैंगवार बुधवार सुबह की बताई जा रही है, जहां बदमाशों ने गैंगस्टर राजू ठेहट को सीकर के सदर थाना इलाके में स्थित पीपराली कस्बे में गोली मारी । बदमाश इतने शातिर थे, वह कोचिंग की ड्रेस में वारतात को अंजाम देने के लिए पहुंचे हुए थे। पहुंचते ही उन्होंने राजू ठेहट के घर की घंटी बजाकर बाहर बुलाया और दनादान सीने पर तीन गोलियां मार दीं। इसके बाद वह फरार हो गए। राजू ठेहट की हत्या के बाद से पूरे सीकर जिले में दहशत है। मौके पर पुलिस अधिकारी मौजूद हैं। सीकर से बाहर जाने वाले तमाम रास्तों पर ए श्रेणी ...

भाजपा की जनआक्रोश यात्राः गहलोत सरकार के अब गिनती के बचे हैं दिन

जयपुर। एक ओर जहां गहलोत सरकार के 4 वर्ष पूर्ण हुए हैं तो वहीं राजस्थान भाजपा गहलोत सरकार के चार वर्षों के कार्यकाल का हिसाब किताब जनता तक पहुंचाने के लिए राजस्थान की 200 विधानसभाओं में जनआक्रोश यात्रा निकाल रही है। जिसकी शुरूआत गुरूवार से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्रडा ने जयपुर के दशहरा मैदान से जनआक्रोश रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आपको बता दें कि जयपुर एयरपोर्ट पर जेपी नडडा के पहुंचे पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया सहित राजस्थान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उनका  स्वागत किया। 200 विधानसभाओं में जाएंगे जनआक्रोश रथः- भाजपा का कहना है कि यह जनआक्रोश रथ 200 विधानसभाओं में जाएंगे और गहलोत सरकार में महिलाओं पर हुए अत्याचार सहित अन्य ज्वलंत मुददों को याद दिलाएंगे तो वहीं परेशान जनता अपनी शिकायत रथ में रखे शिकायत पेटी में पत्र डालकर भी कर सकते हैं।।  गहलोत सरकार ने जनता को दिया झांसाः- दशहरा मैदान में आयोजित हुए कार्यक्रम में राजस्थन की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने संबोधित करते हुए गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि इस सरकार के अब गिनती के दिन बचे हैं और...

पति-पत्नी में अनबन: छोड़ दूंगा एक दिन तुझे,पति ने काटा खुद का गला....

जयपुर। जयपुर पुलिस हेडक्वार्टर में एलडीसी के पद पर तैनात निरंजन ने खुद का गला काटकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी है। दरअसल निरंजन की मौत का कारण पति-पत्नी में रोज खटपट होना बताया जा रहा है। पत्नी का कहना है कि वह हमेशा कहते रहते थे कि एक दिन तुझे छोड़ दूंगा और दूसरी शादी करूंगा। लेकिन इससे पहले ही निरंज के मौत की खबर सामने आ गई।  आपको बता दें कि यह पूरा मामला राजस्थान के भरतपुर जिले का है। जहां पर एलडीसी ने ससुराल में चाकू से अपना गला काट सुसाइड कर लिया। ससुराल वाले उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंचे तो उसे जयपुर रेफर कर दिया गया लेकिन निरंजन ने रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि तीन पहले यानि 21 नवंबर को भी पुलिसकर्मी ने आत्महत्या करने का प्रयास किया था। भरतपुर के चिकसाना थाना के न्यू पुष्प वाटिका कॉलोनी में यह वारदात हुई। मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि मृतक निरंजन मूलत: कोटपूतली का रहने वाला है और नवंबर 2018 को भरतपुर की रहने वाली सुमन से उसकी शादी हुई थी। इसके बाद से दोनों के बीच लगातार खटपट चल रही थी। इस खटपट से बचने के लिए पत्नी पिछले लगभग 5 माह से अपने पीहर ...

रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा: जुगाड़ वाली मशीन में फंसा वृद्ध महिला का सिर...

जयपुर। राजस्थान के जयपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यह हादसा एक जुगाड़ वाली मशीन से हुआ। बता दें कि यह जुगाड़ वाली मशीन के जरिए लोगों के लिए गन्ने का रस निकाला जाता है। इस महिला को क्या पता था कि यह जुगाड़ वाली मशीन मेरी जान ले लेगी। बता दें कि जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल के सामने एक गन्ने की मशीन में एक महिला की साड़ी आ गई। वह अपने आपको बचा पाती इतने में ही पट्टे में महिला का सिर जा घुसा। मिनी बस से बचने के लिए वृद्धा जैसे पीछे हुई उसी दौरान वृद्धा की साड़ी जुगाड़ के पट्टे में फंस गई। पलभर में वृद्धा का सिर पट्टे व मशीन में फंस गया। तमाशबीनों की भीड़ जुट गई लेकिन किसी ने वृद्धा को पट्टे से बाहर निकालने का प्रयास नहीं किया और खड़े खड़े इस दृश्य को देखते रहे। इसी बीच एक फल बेचने वाली महिला ने हिम्मत दिखाई और मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचकर महिला ने कड़ी मशक्कत के बाद वृद्ध महिला का सिर जुगाड़ वाली मशीन से बाहर निकाला। लेकिन इस महिला को क्या पता था कि वृद्ध महिला पहले ही दम तोड़ चुकी थी। तो वहीं सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक वृद्ध महिल...

पेपर का फोटो खींचकर उत्तर वायरल करने के मामले में बड़ा खुलासा: 11 लोग डिटेन, 12 नवम्बर 2022 को ​हुई ​द्वितीय पारी की परीक्षा निरस्त

प्रदेश भर में हुई वनरक्षक भर्ती परीक्षा 2020 के परीक्षा पर संकट के बादल मंडराते हुए नजर आ रहे हैं। शनिवार को इस परीक्षा का पेपर का फोटो खींचकर उत्तर वायरल करने के मामले में जयपुर एसओजी की सूचना पर राजसमंद पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान रेलमगरा थाना इलाके से दीपक शर्मा नाम के विद्युत कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। तो वहीं दीपक से पूछताछ के दौरान कड़ी से कड़ी जुड़ती रही और राजसमंद, दौसा, करौली, सवाईमाधोपुर, जयपुर और दिल्ली से कुछ संदिग्धों को डिटेन किया गया है। बता दें कि पवन को गंगापुर सिटी, जितेंद्र कुमार को सपोटरा, हेमराज मीणा को लालसोट, गिरिराज को जयपुर के आंधी से, योगेंद्र को भरतपुर के लखनपुर से, राजेश को जयपुर ग्रामीण से, सांवलराम को जयपुर ग्रामीण, मनीष को सवाईमाधोपुर, विजेंद्र को करोली के सपोटरा से और भरत चौधरी नाम के संदिग्ध को दिल्ली से डिटेन किया गया है। कार्रवाई को लेकर राजसमंद पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि आरोपित दीपक शर्मा को गिरफ्तार कर पूछताछ जारी है कि यह पेपर कहां से लगाया और इस नेटवर्क में कितने...

मध्यप्रदेश की कडिया गैंग के सदस्यों को दबोचा: शादी-पार्टी में बच्चों से करवाते थे चोरी

राजस्थान के राजसमंद जिले की कांकरोली थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए बच्चों से चोरी करवाने वाले गिरोह का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने एक महिला सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि यह गिरोह शादी, पार्टी समारोह में बच्चों को भेजकर वहां से आभूषण व नगदी पार करवाने का काम किया करता था। इस गिरोह के सदस्यों को मुखबिर की सूचना पर ब्यावर से धरदबोचा है। पूछताछ के दौरान इन्होंने मध्यप्रदेश के कडिया गैंग का सदस्य होना बताया है। बता दें कि हाल ही में कुछ दिन पहले कांकरोली थाना इलाके में एक पार्टी के दौरान इस गैंग ने बच्चे की मदद से आभूषण व नगदी से भरे बैग पर हाथ साफ करवाया था। जिसकों लेकर पीड़ित ने कांकरोली थाने में लिखित में रिपोर्ट दी थी। थाने में रिपोर्ट दर्ज होते ही कांकरोली थानाधिकारी दुर्गाप्रसाद दाधीच के नेतृत्व में एक ​विशेष टीम का गठन किया गया और टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद इन्हें ब्यावर से धरदबोचा। पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी का सामान बरामद कर लिया गया है। फिलहाल इन्हें पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि पूछताछ में कई और वारदातों का खुलासा हो ...

मुंबई से राजस्थान आए बाइक राइडर की मौत: कार की टक्कर के बाद सिर के बल जा गिरा राइडर

मुंबई से राजस्थान घुमने आए एक बाइक राइडर की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मुंबई के घाटकोपर के रहने वाले महेश किशन सोमा अपनी बाइक लेकर 2 नवम्बर को मुंबई से राजस्थान के लिए राइड पर निकले थे। इसी दरमयान राजस्थान के जैसलमेर से महेश वापस मुंबई जा रहे थे कि अचानक एक कार तेजी से आती है और उनकी बाइक को टक्कर मार देती है। बता दें कि बाड़मेर-जैसलमेर नेशनल हाईवे-68 पर राइडर महेश की बीएमडब्ल्यू बाइक को कार इतनी तेज टक्कर मारती है कि वह सिर के बल हाईवे पर जा गिरते हैं। ऐसे में वहां से निकल रहे अन्य लोग उन्हें तुरंत हॉस्पिटल लेकर जाते हैं तो वहां पर चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया जाता है। इस घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि मुंबई के महेश किशन सोमा बाइक पर 2 नवंबर को मुंबई से राजस्थान के लिए रवाना हुए थे और जैसलमेर में रामदेवरा घूमक बाड़मेर की तरफ आ रहे थे कि नेशनल हाईवे 68 पर ग्रामीण पुलिस थाने के पास जैसलमेर की तरफ जा रही कार ने टक्कर मार दी। इस बारे में महेश के परिवारवालों को सूचना दी और वह मुंबई से बाड़मेर आए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। तो वहीं महेश...

गर्भवती हिरण का रोने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जिसने भी यह वीडियो देखा वह हुआ भावुक

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक गर्भवती हिरण के रोने वाला वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। और सबसे खास बात यह है कि जो भी इस वीडियो को देख रहा है वह भी अपने आंसू नहीं रोक पा रहा है। बता दें कि हिरण संवेदनशील होने के साथ साथ एक भावुक होने वाला जानवर है। #Rajasthan : जान बचाने वाले नरपत सिंह की गोद में रोई गर्भवती हिरण, वायरल वीडियो सबको कर रहा भावुक... #ViralVideos2022 pic.twitter.com/NaxX8SOIs2 — devendra sharma (@devendra_jpr) November 13, 2022 बता दें कि यह पूरा मामला राजस्थान के बाड़मेर जिले का है। बाड़मेर के लंगेरा गांव में एक लगभग ढाई साल की गर्भवती हिरण का एक्सीडेंट हो गया था जिसके चलते वह चल नहीं पा रही थी इसका फायदा वहां के श्वानों ने उठाया और अपना शिकार बनाने का प्रयास किया। इस पर हिरण जैसे तैसे इन श्वानों से बचकर एक पेड़ के पीछे जाकर छिप गई। तो वहीं गांव के लोगों ने इसकी सूचना ग्रीनमैन नरपत सिंह नाम के व्यक्ति को दी। जो कि पूर्व में भी कई जानवरों की जान बचा चुके हैं। सूचना मिलते ही नरपत सिंह मौके पर पहुंचे और श्वानों से हिरण की जान बचाई इसके बाद उन्होंने गर्भवती हिरण को अपनी गोद म...

वनरक्षक भर्ती परीक्षा से जुड़ी बड़ी खबर: पेपर का फोटो खींचकर उत्तर वायरल करने का मामला आया सामने, राजस्थान के कई जिलों से संदिग्धों को दबोचा

राजस्थान में हो रही वनरक्षक भर्ती परीक्षा के पहले ही दिन यानि शनिवार को पेपर का फोटो खींचकर उत्तर को वायरल करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एसओजी की सूचना पर राजसमंद एसपी सुधीर चौधरी के निर्देशन में डीएसटी टीम ने परीक्षा पेपर देने आए कुछ संदिग्ध परीक्षार्थियों को हिरासत में लिया है। सूत्रों के अनुसार राजसमंद के रेलमगरा थाना क्षेत्र में पेपर का फोटो खींचकर उत्तर सीट वायरल की आशंका के चलते राजसमंद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि पूछताछ के आधार पर करौली, दौसा, जयपुर सहित प्रदेश के अन्य जिलों में भी कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। तो वहीं करौली निवासी दीपक शर्मा को डिटेन किया गया है जिसने प्रारंभिक पूछताछ में वनरक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर दौसा में लालसोट क्षेत्र के गांव अजयपुरा के हेमराज मीणा को परीक्षा शुरू होने के साथ ही उत्तर सीट भेजने की बात कही है। इसी सूचना पर दौसा जिला स्पेशल टीम ने परीक्षा देकर लौटते वक्त मोबाइल लोकेशन ट्रेस के आधार पर रेलवे स्टेशन के पास से हेमराज मीणा को दबोचा। जिसे हिरासत मे...